राजनीतिक

भाजपा सपा को नहीं तोड़ सकती, 2027 में अखिलेश यादव बनेंगे मुख्यमंत्री : राव अनवर

neerajtimes.com देवबंद– समाजवादी पार्टी यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव राव अनवर ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला बोलते हुए दावा किया कि समाजवादी पार्टी प्रदेश में लगातार मजबूत हो रही है और भाजपा उसे किसी भी सूरत में कमजोर या विभाजित नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी एक मजबूत संगठन है, जिसकी जड़ें जनता के बीच गहराई तक फैली हुई हैं।
राव अनवर ने कहा कि भाजपा के कुछ नेता लगातार समाजवादी पार्टी को लेकर भ्रम और अफवाह फैलाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन जनता अब इन बातों को समझ चुकी है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का जनाधार लगातार बढ़ रहा है और बड़ी संख्या में लोग पार्टी की नीतियों और नेतृत्व से प्रभावित होकर उससे जुड़ रहे हैं।
उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर पर भी निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा में उनका कोई सम्मान नहीं है। राव अनवर ने आरोप लगाया कि ओम प्रकाश राजभर केवल बयानबाजी कर राजनीतिक सुर्खियां बटोरने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके बयानों में कोई सच्चाई नहीं है और वे जनता को गुमराह करने का काम कर रहे हैं।
सपा नेता ने कहा कि ओम प्रकाश राजभर को पहले अपने विधायकों और समर्थकों को संभालना चाहिए, क्योंकि उनके कई सहयोगी समाजवादी पार्टी के संपर्क में हैं और पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर सपा का रुख कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में हर दिन समाजवादी पार्टी का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है और जनता का विश्वास पार्टी के प्रति मजबूत होता जा रहा है।
राव अनवर ने विश्वास जताते हुए कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी भारी बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में पार्टी प्रदेश में मजबूत विकल्प बनकर उभर रही है और आगामी चुनाव में जनता उन्हें मुख्यमंत्री के रूप में चुनने का मन बना चुकी हे
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा किसानों युवाओं मजदूरों और गरीबों के हितों को लड़ाई लड़ती रही है और यही कारण हे कि प्रदेश जनता का झुकाओ तेजी से ओर बढ़ रहा हे उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को और मजबूत करने तथा जनता के बीच पार्टी की नीतियों को पहुंचाने का भी आह्वान किया
रिपोर्टर — महताब आज़ाद

Related posts

वोटर चेतन अभियान को लेकर भाजपा कार्यालय पर संयोजक सहसंयोजक बैठक आयोजित की गई

newsadmin

देहरादून में “अटल सुशासन सम्मेलन” का भव्य आयोजन किया गया

newsadmin

संपन्न लोगों को आरक्षण से बाहर करने की सुगबुगाहट – संदीप सृजन

newsadmin

Leave a Comment