राजनीतिक

नीतीश जहां भी चुनाव लड़ेंगे, जनता साथ खड़ी रहेगी – अनन्त सिंह

neerajtimes.com  पटना। मोकामा के विधायक अनंत सिंह ने नीतीश कुमार द्वारा दिल्ली स्थित जेडीयू कार्यालय के निरीक्षण और दिल्ली में पार्टी के विस्तार को अच्छी पहल बताया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार जहां भी चुनाव लड़ेंगे या काम करेंगे, लोग उनके साथ खड़े रहेंगे।

चुनाव परिणामों और प्रशांत किशोर को लेकर पूछे गए सवाल पर अनंत सिंह ने कहा कि जनता ही असली मालिक है। जनता जिसे चाहती है उसे जिताती है और जिसे नहीं चाहती उसे हरा देती है। लोकतंत्र में नेता से बड़ी जनता की शक्ति होती है।

जब पत्रकारों ने पूछा कि क्या नीतीश कुमार के न रहने या गठबंधन में हुए राजनीतिक बदलावों से जनता में नाराजगी है, तो उन्होंने माना कि जनता के बीच इस बात की चर्चा जरूर रही कि गठबंधन में क्या और कैसे हुआ। उन्होंने कहा कि लोग नीतीश कुमार के नाम पर वोट देते हैं, लेकिन बार-बार होने वाले राजनीतिक बदलाव जनता को बहुत पसंद नहीं आते। विपक्ष और आरजेडी पर निशाना साधते हुए अनंत सिंह ने कहा कि कोई भी पार्टी सिर्फ एक व्यक्ति या एक जाति के भरोसे नहीं चल सकती। उन्होंने कहा कि अब लोग समझदार हो गए हैं और अपना वोट बर्बाद नहीं करना चाहते।   रिपोर्ट डॉ अनमोल कुमार

Related posts

धन और समय की बर्बादी से बचाव – एक देश एक चुनाव- डॉ. सुधाकर आशावादी

newsadmin

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने अपने बयान पर मांगी माफ़ी

newsadmin

दलगत राजनीति से हटकर आरक्षण की पुनर्समीक्षा आवश्यक – डॉ. सुधाकर आशावादी

newsadmin

Leave a Comment