neerajtimes.com देवबंद — साहिब श्री गुरू नानक देव जी के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में निकाली जा रही प्रभात फेरियां में आज प्रभात फेरी बृहमपुरी काॅलोनी स्थित हरजीत बतरा के निवास पर पहुंची जहां परिवार ने आतिशबाजी व फूलों की वर्षा कर प्रभात फेरी का स्वागत किया।
शुक्रवार को प्रातः काल प्रभात फेरी गुरूद्वारा साहिब से प्रांरभ होकर सुभाष चैक, रेलवे रोड़, संत नगर काॅलोनी, लाजपत नगर काॅलोनी होते हुए ब्रहमपुरी काॅलोनी स्थित हरजीत बतरा व जितेश बतरा के निवास पर पहुंची। सतनाम वाहेगुरू के जाप से वातावारण भक्ति मय हो गया। भाई धर्म सिंह, चंद्रदीप सिंह, चन्नी बेदी, हर्षप्रीत मनचंदा, जितेश बतरा, भोली मनचंदा, पपनीत कौर ने गुरवाणी गायन कर संगत को निहाल किया। अरदास उपरांत गुरू का अटूट लंगर बरताया गया। कमेटी की ओर से हरजीत बतरा को सिरोपा देकर सम्मानित किया गया।
इस दौरान सचिन छाबड़ा, गुरजोत सिंह सेठी, हेमंत गिरधर, हर्ष भारती, सतीश गिरधर, गुरदीप सिंह, हरेंद्र गुगलानी, रमेश मनूजा, मोहित मल्होत्रा, प्रिंस कपूर, मानव नंदजोग, अजय निझारा, देवेंद्र पाल सिंह बिट्टू, परमजीत सिंह, हर्ष नारंग, राजपाल सिंह आदि मौजूद थे। रिपोर्टर — महताब आज़ाद
previous post
next post