क्राइम

देवबंद पुलिस ने एक किलो चरस के साथ शातिर नशा तस्कर को किया गिरफ्तार

neerajtimes.com देवबंद (सहारनपुर)। नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए देवबंद पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक कथित शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक किलो अवैध चरस बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 11 नवंबर 2026 को प्रभारी निरीक्षक संदीप बालियान के नेतृत्व में देवबंद पुलिस टीम गोपाली चौकी क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम को एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोककर पूछताछ की और तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक किलो अवैध चरस बरामद हुई।
पुलिस ने आरोपी की पहचान कफील पुत्र जिया उल हक उर्फ खानखा निवासी ग्राम फुलास अकबरपुर, थाना देवबंद के रूप में की। पुलिस ने तत्काल उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना देवबंद में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया। इसके बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक संदीप बालियान, उपनिरीक्षक आनंद कुमार, उपनिरीक्षक बंटी कुमार, हेड कांस्टेबल सचिन कुमार, कांस्टेबल गौरव त्यागी एवं कांस्टेबल अमित कुमार शामिल रहे।
देवबंद पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए चेकिंग और कार्रवाई का अभियान लगातार जारी रहेगा।
रिपोर्टर — महताब आज़ाद

Related posts

पति ने फोन पर दिया तलाक, महिला ने लगाया था देवर पर दुष्कर्म का आरोप

newsadmin

बहन की हत्या कर शव जलाने के आरोपी को बस अड्डे से किया गिरफ्तार

newsadmin

दो गुटों में संघर्ष, कई घायल, फोर्स ने मौके पर पहुंच जुटी जांच में

newsadmin

Leave a Comment