राष्ट्रीय

पटना सिटी कारा में बंदियों को योग दिवस पर ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा योगाभ्यास

neerajtimes.com पटना।​ प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, पंचवटी कॉलोनी, बड़ी पटन देवी की ओर से आज 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर उपकारा पटना सिटी में बंदियों के बीच शारीरिक आसन ,प्राणायाम तथा राजयोग मेडिटेशन कराया गया।
​इस अवसर पर निर्मला बहन ने 2026 का आधिकारिक थीम “स्वस्थ उम्र बढ़ने के लिए है।” बताया, जिसका उद्देश्य है लोगों को बढ़ती उम्र में भी शारीरिक और मानसिक रूप में स्वस्थ, सक्रिय और मजबूत बनाए रखने के लिए योग से जोड़ना है।
​रिचा बहन और ज्योति बहन ने बंदियों को शारीरिक आसन, प्राणायाम कराया । चंचल भाई ने लोगों को ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र पर रोज राजयोग करने के लिए बताया तथा उन्होंने कहा राजयोग से जीवन खुशहाल तथा स्वस्थ होता है।
​इस मौके पर उपकारा पटना सिटी के सहायक अधीक्षक रंजीत कुमार दास , उच्च कक्षपाल अमित कुमार, कक्षपाल राम कुमार, मुकेश कुमार, राहुल कुमार, मिसरक सपन देव तथा सुजित भाई मौजूद थे।    – रिपोर्ट डॉ अनमोल कुमार

Related posts

ग्राम सभा से सुशासन तक, समृद्ध बिहार की नयी विकास गाथा – कुमार कृष्णन

newsadmin

डीपीसी चयनित सूची में पदस्थापन से वंचित शेष प्रधानाचार्य को पदस्थापन की मांग – धर्मेन्द्र गहलोत

newsadmin

साक्षात् श्रीकृष्ण भगवान का दर्शन है गोवर्धन परिक्रमा – डॉ. दौलतराज थानवी 

newsadmin

Leave a Comment