मनोरंजन

गोवर्धन पूजा – कर्नल प्रवीण त्रिपाठी

द्वापर में कान्हा थे जन्में, उनके गुण सब गाते हैं।
पूजा गोवर्धन की करने, सबको कृष्ण मनाते हैं।
कुपित इंद्र की आज्ञा पाकर, मेघों ने अति वृष्टि करी,
गिरि को उँगली पर धारण कर, प्रभु राहत पहुँचाते हैं।

भैया दूज –
भाई-बहनों के रिश्ते पर, हम भैया दूज मनाते हैं।
रिश्ता अटूट रखने को सब, माथे पर तिलक लगाते हैं।
यम-यमुना में था नेह बड़ा, दीर्घ आयु का वर पाया,
भगिनी की रक्षा करने को, सब भ्राता शपथ उठाते हैं।६
– कर्नल प्रवीण त्रिपाठी, नोएडा, उत्तर प्रदेश

Related posts

ग़ज़ल – रीता गुलाटी

newsadmin

ग़ज़ल – रीता गुलाटी

newsadmin

हिंदी महाकुंभ में किताब सुनहरे पत्ते का विमोचन किया गया

newsadmin

Leave a Comment