उत्तर प्रदेश

पंजाबी समाज की मजबूती व समस्याओं पर की चर्चा

neerajtimes.com देवबंद — पंजाबी समाज के सदस्यों ने फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विरेंद्र मेहता व राष्ट्रीय महासचिव सुनील मेहता से नोएडा में मुलाकात कर पंजाबी समाज की मजबूती को बल देने व मौजूदा समय में समाज के सामने आ रही समस्याओं पर मंथन किया।
पंजाबी समाज के संरक्षक सेठ कुलदीप कुमार व अध्यक्ष सतीश गिरधर के नेतृत्व में नोएडा में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचकर विचार साझा किए। अध्यक्ष सतीश गिरधर ने कहा कि पंजाबी समाज व्यापारिक व सामाजिक रूप से तो सक्षम है लेकिन राजनीतिक क्षेत्र में लगातार समाज की उपेक्षा की जा रही है। फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विरेंद्र मेहता ने कहा कि फेडरेशन पंजाबी समाज को एकजुट करने का काम कर समाज की आवाज को शासन प्रशासन तक पहुंचाने का कार्य कर रही है। कार्यक्रम में उ प्र. विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष कृष्णलाल मिड्ढा, पूर्व राज्यपाल जगदीश मुखी, सांसद महेश शर्मा, विधायक राजीव गुंबर भी शामिल रहे। इस दौरान श्याम लाल भारती, गुरजोत सिंह सेठी, संजय सलूजा, मोहित मल्होत्रा आदि मौजूद थे।      रिपोर्टर — महताब आज़ाद

Related posts

महिला पी0 जी0 कालेज बहराइच में भाषण प्रतियोगिता 11 अक्तूबर को : अशोक गुलशन

newsadmin

हंगामा लोक सामाजिक साहित्य समिति के गोंडा प्रभारी सुधीर श्रीवास्तव ने पुत्री संस्कृति संग किया वृक्षारोपण

newsadmin

शराब व चरस तस्कर गिरफ्तार

newsadmin

Leave a Comment