उत्तराखण्ड

कवयित्री कविता बिष्ट ‘नेह’ ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की मुलाक़ात

neerajtimes.com देहरादून। सुप्रसिद्ध कवयित्री श्रीमती कविता बिष्ट ‘नेह’ वरिष्ठ साहित्यकार ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री को अपनी चार पुस्तकें ‘प्रेम कलश’,(काव्य संग्रह) ‘कहती सबसे नेह’ (कुंडलियाँ संग्रह), ‘नेहामृत साहस्री’ (दोहा संग्रह) तथा ‘दुहिता नेह कलश’ (घनाक्षरी संग्रह) सप्रेम भेंट की।
भेंट के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कविता बिष्ट ‘नेह’ की साहित्यिक यात्रा एवं लेखन के प्रति उनकी निरंतर साधना की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल साहित्यिक भविष्य के लिए शुभकामनाएँ एवं आशीर्वाद प्रदान किया।
कवयित्री कविता बिष्ट ‘नेह’ ने कहा कि मुख्यमंत्री का सहज एवं स्नेहपूर्ण व्यवहार तथा धैर्यपूर्वक उनकी बातों को सुनना उनके लिए अत्यंत सुखद एवं अविस्मरणीय अनुभव रहा। उन्होंने अपनी साहित्यिक गतिविधियों एवं ‘जीवन्ती’ देवभूमि साहित्यिक सामाजिक राष्ट्रीय संस्था से सम्बंधित विषयों पर भी मुख्यमंत्री से चर्चा की। मुख्यमंत्री द्वारा सकारात्मक प्रतिक्रिया एवं प्रोत्साहन दिए जाने पर उन्होंने हृदय से आभार व्यक्त किया।
कविता बिष्ट ‘नेह’ ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए, उन्हें हार्दिक धन्यवाद एवं अनंत शुभकामनाएँ प्रेषित कर कृतज्ञता व्यक्त की।   (कविता बिष्ट ‘नेह’, अध्यक्ष, जीवन्ती देवभूमि)

Related posts

आकाश बायजूस की राष्ट्रीय छात्रवृत्ति परीक्षा एएनटीएचई 2022 में देहरादून में 19029 छात्रों ने लिया हिस्सा

newsadmin

मुख्यमंत्री ने स्व. श्री हरबंस कपूर की 80वीं जयंती के पर आयोजित श्रद्धांजलि समारोह कार्यक्रम में प्रतिभाग किया

newsadmin

लोकतंत्र सेनानियों और उनके परिजनों को किया सम्मानित

newsadmin

Leave a Comment