उत्तराखण्ड

मौसम विभाग की चेतावनी : 14 से 17 अगस्त तक भारी वर्षा की संभावना

neerajtimes.com देहरादून (विनोद निराश)13 अगस्त । दो दिन की भीषण गर्मी के उपरान्त आने वाले अगले कुछ दिनों में उत्तराखंड में अब तेज बारिश का दौर शुरू होने वाला है।
मौसम विज्ञान विभाग देहरादून द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान एवं चेतावनी के दृष्टिगत उत्तराखंड राज्य के आपातकालीन परिचालन केंद्र (एसईओसी) द्वारा उत्तराखंड के सभी जनपदों को एक पत्र जारी करते हुए आवश्यक सावधानिया बरतने के निर्देश दिए गए हैं। विशेष रूप से भारी वर्षा, आकाशीय बिजली तथा वर्षा के तीव्र दौर की संभावना वाले क्षेत्रों में संबंधित अधिकारियों को सतर्क रहने तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई करने को कहा गया है।

Related posts

जलभराव से निपटने के लिए प्रभावी रणनीति जरूरीः सुमन

newsadmin

बिना पायलट का जहाज़ है कांग्रेस : चौहान

newsadmin

रक्षा मंत्री के देवभूमि आगमन पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने किया उनका स्वागत

newsadmin

Leave a Comment