उत्तर प्रदेश

शराब व चरस तस्कर गिरफ्तार

neerajtimes.com देवबंद। अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ ग्रामीणों द्वारा किए गए विरोध-प्रदर्शन के अगले ही दिन देवबंद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक शराब तस्कर और एक चरस तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से अवैध देसी शराब और चरस बरामद करने का दावा किया है। दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया।
जानकारी के अनुसार बुधवार को देवबंद कोतवाली क्षेत्र के गांव मंझौल की महिलाओं और पुरुषों ने उपजिलाधिकारी (एसडीएम) कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया था। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि गांव में खुलेआम अवैध शराब और चरस की बिक्री हो रही है, जिससे क्षेत्र के युवाओं में नशे की प्रवृत्ति बढ़ रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन और पुलिस से तत्काल प्रभावी कार्रवाई की मांग करते हुए अवैध नशे के कारोबार पर रोक लगाने की अपील की थी।
ग्रामीणों के प्रदर्शन के बाद गुरुवार को देवबंद पुलिस ने अभियान चलाते हुए गांव मंझौल निवासी गण सिंह को चौदाहेड़ी मार्ग से गिरफ्तार किया। जांच अधिकारी प्रदीप कुमार के अनुसार आरोपी के कब्जे से देसी शराब के 45 पव्वे बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध उत्तर प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया।
इसी अभियान के दौरान पुलिस ने मोहल्ला लहसवाड़ा निवासी फरमान को भी गिरफ्तार किया। जांच अधिकारी संदीप कुमार के अनुसार आरोपी के कब्जे से 255 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे भी न्यायालय में पेश किया।
पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब, चरस तथा अन्य मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा पुलिस ने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले तथा युवाओं को नशे की ओर धकेल ने वाले तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी
ग्रामीणों द्वारा अवैध शराब नशे के कारोबार के विरोध में आवाज उठाई थी उठाई गई आवाज के बाद हुई इस कार्रवाई को क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता के रूप में देखा जा रहा है हालांकि मामले की आगे विवेचना जारी है और पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
रिपोर्टर — महताब आज़ाद

Related posts

अखिलेश यादव ने किया ट्वीट कहा- उत्तर प्रदेश की जनता को हमारी सीटें ढाई गुनी बढ़ाने के लिए हार्दिक धन्यवाद

admin

डॉ० विजयानन्द बने अखिल भारतीय हिन्दी महासभा दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष

newsadmin

मास्टर शमीम किरतपुरी की “ताबीरें” और डॉक्टर काशिफ अख़्तर की “ग़ज़ल के लहजे “के काव्य संकलन का हुआ सामूहिक विमोचन

newsadmin

Leave a Comment