राजनीतिक

2029 के लोकसभा चुनाव के पूर्व भारत हिन्दू राष्ट्र बनेगा – स्वामी स्वदेशानंद ब्रह्म गिरि

neerajtimes.com उड़ीसा। नरेन्द्र मोदी विचार मंच का 22 वा स्थापना दिवस सन्त सम्मेलन के रूप में अंतर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सनातनी अखाड़ा के संस्थापक संयोजक स्वामी स्वदेशानंद ब्रह्म गिरि महाराज के मुख्य आतिथ्य में तथा अंतर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच के राष्ट्रीय महामंत्री एवं उड़ीसा प्रदेश के प्रभारी स्वामी योगाचार्य अनाम की अध्यक्षता में तथा समाज सेवी विनोद उर्मी, श्रीमती कंचन नायक के विशेष आतिथ्य में उड़ीसा की राजधानी भुवनेश्वर में हजारों संतों की उपस्थिति में भारी जोश के साथ स्थापना दिवस मनाया गया। सर्व प्रथम भगवान जगन्नाथ के समक्ष द्वीप प्रज्ज्वलित कर पूजा अर्चना की गई। तत्पश्चात राष्ट्रगान किया गया। सन्तों के सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए अंतर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्वामी स्वदेशानंद ब्रह्म गिरि महाराज ने नरेन्द्र मोदी विचार मंच संगठन के गठन के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि नरेन्द्र मोदी विचार मंच के संस्थापक संयोजक रवि चाणक्य की कार्य कुशलता से आज संगठन पूरे देश में काम कर रहा है। आपने बताया कि नरेन्द्र मोदी विचार मंच का गठन 22 जून 2004 को गुजरात के भगवान भोलेनाथ की नगरी सामनाथ में किया गया है। नरेन्द्र मोदी विचार मंच के अधीनस्थ 28 अनुषांगिक संगठन काम कर रहा है। जिसमें एक अंतर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच भी है जिसका मै स्वयं अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष हूँ। अंतर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच जो देश और विदेश में काम कर रहा है। स्वामी स्वदेशानंद ब्रह्म गिरि महाराज ने बताया कि संगठन ग्यारह सूत्रीय मांगों को लेकर काम कर रहा है। जिसमें भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाना, गौ माता को राष्ट्र माता का सम्मान दिलाना, देश में चल रहे लव जिहाद पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाने के लिए विशेष कानून बनाना, देश में चल रहे धर्मान्तरण में पूर्ण प्रतिबन्ध लगाने के लिए देश में विशेष कानून बनाना, साधु – सन्तों की सुरक्षा के लिए विशेष कानून बनाना ऐसे ग्यारह सूत्रीय मांगों को लेकर संगठन काम कर रहा है। स्वामी जी ने कहा कि भारत 2029 के लोक सभा चुनाव के पूर्व हिंदू राष्ट्र बन जायेगा। आपने कहा 2029 में 200 सन्तों के साथ देश में सनातन की पुनः सरकार बनेगी। सन्तों के सम्मेलन को अंतर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच के राष्ट्रीय महामंत्री एवं उड़ीसा के प्रभारी स्वामी योगाचार्य अनाम ने सम्बोधित करते हुए कहा कि बहुत जल्द भगवान जगन्नाथ की नगरी पूरी में सन्त महासम्मेलन कराया जायेगा। इस महासम्मेलन में भारत के अलावा नेपाल, भूटान, इंडोनेशिया, एवं अन्य देश के साधु संतों को आमंत्रित किया जायेगा। आपने बताया कि स्वामी स्वदेशानंद ब्रह्म गिरि महाराज के नेतृत्व में यह संगठन देश और विदेश में काम कर रहा है। सम्मेलन को अन्य वक्ताओं ने भी सम्बोधित किया। विशेष रूप से बाबा अवधिशंकर स्वामी, स्वामी हरिओम बाबा शिशु छबि महामंडलेश्वर, ब्रह्मचारी उदास गौतम दास, स्वामी अखंडानंद, स्वामी अशोका नन्द, आदि सैकड़ों सन्त उपस्थित रहें।अन्तर्राष्ट्रीय संत बौद्धिक मंच के राष्ट्रीय महामंत्री, पीठाधीश्वर श्यामानंद महाराज जी और बिहार प्रदेश के अध्यक्ष, डॉ राकेश दत्त मिश्रा, प्रदेश के प्रधान महामंत्री,डॉ अनमोल कुमार ने भी कहा बर्ष – 29 तक भारत हिन्दू राष्ट्र घोषित हो जाएगा। उन्होंने कहा कि अगले संसद में अधिकाधिक संतों की भागीदारी होगी।     रिपोर्ट डॉ अनमोल कुमार

Related posts

राजनीति में यायावरी का असीम आनंद (व्यंग्य) – सुधाकर आशावादी

newsadmin

गया में बिजली संकट को लेकर कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन – डॉ अनमोल कुमार

newsadmin

प्राकृतिक आपदाओं पर सियासत – डॉ. सुधाकर आशावादी

newsadmin

Leave a Comment