neerajtimes.com बक्सर । सर्किट हाउस में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) – व्यवसायिक प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित मिलन समारोह में विकास कुमार भगत को व्यवसायिक प्रकोष्ठ का बक्सर जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार निराला उपस्थित थे। जिला अध्यक्ष अखिलेश सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष रमन कुमार सिन्हा पटना महानगर अध्यक्ष अंकेश कुमार प्रवक्ता मनोज कुमार सहित लोजपा (रा ) के सैकड़ों सम्मानित सदस्य एवं स्थानीय व्यवसायी भी उपस्थित थे। विकास कुमार भगत को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। दूसरे तरफ आरा में प्रदेश अध्यक्ष, रमन कुमार सिन्हा समेत अन्य पदाधिकारियों का भव्य स्वागत किया गया।
रिपोर्ट डॉ अनमोल कुमार