उत्तर प्रदेश

पत्रकार नसीम की हत्या पर प्रेस क्लब देवबंद में आक्रोश, हत्यारों पर रासुका लगाने और परिजनों को एक करोड़ रुपये मुआवजा देने की मां

neerajtimes.com देवबंद।प्रेस क्लब के कार्यालय पर आज हापुड़ में जनवाणी के संवाददाता नसीम अहमद की हत्या के संबंध में एक बैठक आयोजित की गई जिसमें क्लब के पदाधिकारी एवं सदस्यों में अपनेn विचार रखकर उत्तर प्रदेश में पत्रकारों के उत्पीड़न और उनकी सुरक्षा से जुड़े मामलों को लेकर प्रेस क्लब देवबंद के पदाधिकारियों एवं सदस्यों में गहरा आक्रोश व्याप्त किया हापुड़ में जनवाणी समाचार पत्र के रिपोर्टर नसीम अहमद की हत्या की घटना की प्रेस क्लब देवबंद ने कड़े शब्दों में निंदा करते हुए इसे पत्रकारिता जगत के लिए बेहद दुखद, दुर्भाग्यपूर्ण और चिंताजनक बताया है। प्रेस क्लब के अध्यक्ष मुमताज अहमद मलिक ने प्रदेश सरकार से मामले में निष्पक्ष जांच कराते हुए दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई करने तथा मृतक पत्रकार के परिजनों को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है।
प्रेस क्लब देवबंद के महामंत्री ओमवीर सिंह ने कहा कि पत्रकार समाज का महत्वपूर्ण अंग हैं और लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए जनता की समस्याओं, भ्रष्टाचार और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। ऐसे में पत्रकारों के साथ हिंसा और उत्पीड़न की घटनाएं सामने आना बेहद गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार और संबंधित प्रशासन की जिम्मेदारी है, ताकि वे बिना किसी भय, दबाव और धमकी के स्वतंत्र रूप से अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सकें।
प्रेस क्लब के कोषाध्यक्ष असद सिद्दीकीने कहा कि प्रदेश में पत्रकारों के उत्पीड़न को लेकर समय-समय पर गंभीर शिकायतें सामने आती रही हैं। कहीं पत्रकारों के खिलाफ कथित रूप से फर्जी मुकदमे दर्ज किए जाने के आरोप लगते हैं, तो कहीं दबंगों द्वारा पत्रकारों को निशाना बनाए जाने जैसी घटनाएं चिंता बढ़ाती हैं। उन्होंने कहा कि पत्रकारों पर होने वाले हमलों को किसी भी स्थिति में सामान्य घटना मानकर नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। ऐसी घटनाओं पर प्रभावी कार्रवाई होना आवश्यक है, जिससे पत्रकारों में सुरक्षा का विश्वास कायम हो और अपराधियों में कानून का भय बना रहे।
उन्होंने हापुड़ में पत्रकार नसीम अहमद की हत्या पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि यह घटना पत्रकारिता जगत के लिए एक बड़ी क्षति है। प्रेस क्लब देवबंद के पदाधिकारी एवं सदस्य इस दुखद घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं और पीड़ित परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हैं। क्लब के सह कोषाध्यक्ष सिकंदर गौर ने मांग की कि हत्या के मामले में दोषियों के खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाए तथा मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कार्रवाई करने की मांग पर भी उचित निर्णय लिया जाए।
प्रेस क्लब के सचिव महताब आजाद ने कहा कि पत्रकारों की सुरक्षा के लिए प्रभावी व्यवस्था विकसित की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।
उन्होंने यह भी कहा कि पत्रकारों पर लगातार बढ़ते कथित हमलों और उत्पीड़न की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए सरकार को ठोस कदम उठाने चाहिए। पत्रकारों को निष्पक्ष और निर्भीक होकर काम करने का वातावरण मिलना लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए आवश्यक है। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रदेश सरकार इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने और पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी कार्रवाई करेगी।
प्रेस क्लब देवबंद ने एक स्वर में पत्रकार नसीम अहमद की हत्या की निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता और प्रदेश में पत्रकारों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की। इस दौरान मीटिंग में प्रेस क्लब अध्यक्ष मुमताज अहमद मलिक , महामंत्री ओमवीर सिंह बोकाडिया कोषाध्यक्ष असद सिद्दीकी ,सह कोशा अध्यक्ष सिकंदर गौर सचिव महताब आजाद वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार जाटव वरिष्ठ पत्रकार मनसब अली, सुनील चौधरी, राहुल नौसरान अजीत त्यागी ,कुलदीप कश्यप ,अजय अग्रवाल, शकील अहमद आदि पत्रकार मौजूद रहे।
रिपोर्टर — महताब आज़ाद

Related posts

जहीरपुर गांव में बारिश में भरभराकर गिरा मकान,

newsadmin

यूपीआई पर चार्ज लगाने के प्रस्ताव का व्यापारियों ने किया विरोध

newsadmin

डा. निधी बोथरा जैन के जन्मदिन पर आराधिका साहित्यिक मंच की काव्य गोष्ठी संपन्न

newsadmin

Leave a Comment