मनोरंजन

शुभ विजयादशमी – सुनील गुप्ता

( 1 ) शुभ विजयादशमी पर्व
है बुराई पे अच्छाई का..,
धर्म की जीत का उत्सव !!
( 2 ) शक्ति और साहस
आंतरिक विकारों के नाश का..,
ये पर्व बना है परिचायक !!
( 3 ) शक्ति-पूजा का पर्व
दशानन पे जीत का…,
दशहरा खिलाए जीवन में हर्ष !!
( 4 ) जीवन में सकारात्मकता
संघर्षों पे विजय का…,
चले ये पर्व महत्व समझाता !!
( 5 ) माँ दुर्गा की विजय
महिषासुर के संहार का…,
देता चले ये पर्व सभी को अभय !!
– सुनील गुप्ता
जयपुर, राजस्थान |

Related posts

शिक्षक – सुनील गुप्ता

newsadmin

तुमको गले लगा लूँ – भूपेन्द्र राघव

newsadmin

भेड़ की खाल – डॉ. प्रियंका सौरभ

newsadmin

Leave a Comment