मनोरंजन

शुभ गणेशोत्सव – कर्नल प्रवीण त्रिपाठी

आदि देव प्रभु को कहें, सर्वप्रथम लें नाम।

लंबोदर को पूज कर, करते बाकी काम।।

गौरी सुत हर वर्ष घर, खुशियाँ लाते संग।

उत्सव में तन मन रँगे, भरती नवल उमंग।।

 

पूजन हो जिनका पहले वह आदि गणेश सदा कहलाते।

मूषक वाहन है जिनका बस मोदक ही उनको मन भाते।

विघ्न हरें सब कष्ट टरें सुखदायक मंगलमूर्ति कहाते।

भक्त करें गुणगान विनायक को मन से नित शीश नवाते।

– कर्नल प्रवीण त्रिपाठी, नोएडा, उत्तर प्रदेश

 

Related posts

अत्यधिक महत्वकांक्षा से टूटती परिवार के रिश्तों की डोर- प्रियंका सौरभ

newsadmin

एस.बी.एम जैन स्कूल में मातृ दिवस पर माताओं में जोश – प्रीति शर्मा

newsadmin

दौड़ थके हैं पाँव – मीनू कौशिक

newsadmin

Leave a Comment