राष्ट्रीय

छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के 10वाँ प्रान्तीय सम्मेलन में सम्मिलित हुए कवि अशोक कुमार यादव

neerajtimes.com मुंगेली। छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के 10वाँ प्रान्तीय सम्मेलन दिनाँक 26 और 27 सितंबर 2026 को होटल द किंग्स महल पिकरी, बेमेतरा में आयोजित किया गया। जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि दुर्ग सांसद विजय बघेल, विधायक दीपेश साहू, पूर्व विधायक अवधेश चंदेल, छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के अध्यक्ष प्रभात मिश्रा, कवि एवं साहित्यकार मीर अली मीर के आतिथ्य में संपन्न हुआ। सम्मेलन की शुरुआत विद्या की देवी माँ सरस्वती और छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा-अर्चना कर सरस्वती वंदना और राजकीय गीत के साथ हुआ। छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के सचिव डॉक्टर अभिलाषा बेहार के द्वारा आए हुए अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ, खुमरी और गमछा से किया गया। इस कार्यक्रम में पूरे प्रदेश के साहित्यकारों ने भाग लिये।
जिसमें मुंगेली जिला के साहित्यकार एवं कवि अशोक कुमार यादव संस्थापक एवं अध्यक्ष यादव समाज सेवा समिति सम्मिलित हुआ और छत्तीसगढ़ी भाषा में राखी और तीजा तिहार दो कविताएँ प्रस्तुत किये। कवि यादव अपनी कविताओं के माध्यम से राजकीय, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ी भाषा और हिंदी भाषा का प्रचार प्रसार करने में योगदान दे रहे हैं। छत्तीसगढ़ी भाषा को आगे बढ़ाने के लिए समर्पित भावना से कविता लिख रहे हैं। छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के द्वारा कवि यादव को बैग और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
इस सम्मेलन का उद्देश्य- छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में सम्मिलित करवाना, प्रारंभिक शिक्षा में छत्तीसगढ़ी भाषा का उपयोग करना और प्रशासनिक कार्यों में छत्तीसगढ़ी भाषा का उपयोग करना हैं।

Related posts

एक दर्जन प्रकरण पर शिक्षा निदेशक डॉ. गौरव अग्रवाल से हुई वार्ता- धर्मेंद्र गहलोत

newsadmin

पर्यावरण प्रहरी सम्मान से नवाजे गए डॉ अनमोल कुमार

newsadmin

हर घर तिरंगा लेखन प्रतियोगिता में जि विजय कुमार पुरस्कृत

newsadmin

Leave a Comment