राष्ट्रीय

कवयित्री जयपूर्णा विश्वकर्मा की किताब मन की बांसुरी का विमोचन होगा – कवि संगम त्रिपाठी

neerajtimes.com जबलपुर/मथुरा:-  प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा के तत्वावधान में मथुरा में एक भव्य राष्ट्रीय सम्मेलन एवं ‘हिन्दी अभिव्यक्ति सभा’ का आयोजन किया जा रहा है। इस गरिमामय साहित्यिक आयोजन में कवि सम्मेलन और सम्मान समारोह के साथ-साथ देश के विभिन्न प्रांतों के रचनाकारों की उत्कृष्ट कृतियों का विमोचन लोकार्पण किया जाएगा। इसी कड़ी में कवयित्री जयपूर्णा विश्वकर्मा की किताब मन की बांसुरी का विमोचन होगा।
प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा के संस्थापक कवि संगम त्रिपाठी ने कहा कि यह सम्मेलन हिंदी साहित्य के प्रचार-प्रसार और देश भर के रचनाकारों को एक साझा मंच प्रदान करने में एक ऐतिहासिक कदम साबित होगा।
आयोजन को भव्य व दिव्य बनाने में प्रदीप मिश्र अजनबी दिल्ली, डॉ लाल सिंह किरार अम्बाह मुरैना, डॉ सोमनाथ शुक्ल प्रयागराज, सीमा शर्मा मेरठ, सिद्धेश्वरी सराफ शीलू जबलपुर, मेघा अग्रवाल नागपूर, प्रभा बच्चन श्रीवास्तव जबलपुर, राजकुमारी रैकवार राज जबलपुर, दीनदयाल तिवारी बेताल जबलपुर, डॉ गोविन्द पाण्डेय प्रेम जबलपुर, अनिल राही ग्वालियर, सोनिया नायडू भिलाई सतत कार्य कर रहे हैं।

Related posts

जातीय उन्माद और नफरत फैलाने वालों के विरुद्ध अभियान की आवश्यकता – डॉ. सुधाकर आशावादी

newsadmin

अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ बिहार जिला इकाई – मुंगेरडीएम को ज्ञापन सौपा

newsadmin

काजल कुमारी को सम्मान के साथ दी गयी विदाई, कर्मियों में दिखी भावुकता

newsadmin

Leave a Comment