राष्ट्रीय

सशक्त हस्ताक्षर संस्था की 40 वीं काव्य गोष्ठी संपन्न

neerajtimes.com जबलपुर – सशक्त हस्ताक्षर की 40वीं काव्यगोष्ठी श्री जानकीरमण महाविद्यालय में सानंद सम्पन्न हुई ၊ संस्थापक गणेश श्रीवास्तव प्यासा ने अपनी वाणी से सभी साहित्य मनीषियों, अतिथियों का अभिनंदन किया. सरस्वती वंदना सिद्धेश्वरी सराफ शीलू ने की,
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रतुल श्रीवास्तव, अध्यक्षता महामहोपाध्याय आचार्य डॉ. हरिशंकर दुबे, विशिष्ट अतिथि कवि संगम त्रिपाठी,राजेश वर्मा, सारस्वत अतिथि राजेश पाठक प्रवीण,मंगलभाव डॉ. विजय तिवारी किसलय, संतोष नेमा संतोष की गरिमामय उपस्थिति रही,
इस अवसर पर प्रतुल श्रीवास्तव को साहित्य सेवा क्षेत्र में,राजेश वर्मा को समाज सेवा क्षेत्र में, श्रीमती ज्योति प्यासी को साहित्य सेवा क्षेत्र में मोतीमाल, मानपत्र, शाल, अंगवस्त्र,कलम श्री से सम्मानित किया गया,
काव्यगोष्ठी का शुभारंभ सुवीर श्रीवास्तव वीर ने नज़म पढ़कर किया , दीनदयाल तिवारी बेताल ने उत्कृष्ट दोहे पढ़े, सुभाष मणि बैरागी ने तरन्नुम में गज़ल पढ़कर खूब तालियाँ बटोरी , श्रीमती चंद्रप्रकाश वैश्य, प्रभा बच्चन श्रीवास्तव को भी खूब सराहा गया, तरूणा खरे तनु ने हिंदी की दीनदशा पर बहुत सुंदर रचना पढ़ी , युवा कवि अम्लान गुहा नियोगी ने हिंदी की समृद्ध धरोहर पर प्रभावपूर्ण ढंग से अपनी प्रस्तुती दी, लखन रजक ने उत्तम कुण्डलियां पढ़ी,  संदीप खरे युवराज की कविता व्यंग्यात्मक पुट लिये थी ၊ सरोज खरे,चंदा श्रीवास्तव,ज्योति खरे ने अपनी रचनाओं से सभी को प्रभावित किया, भेड़ाघाट से पधारे कुंजीलाल चक्रवर्ती ने गीत के माध्यम से अपने गाँव का काव्यात्मक परिचय दिया, ၊ कालीदास तामकार काली, श्रीमती ज्योति प्यासी, ढीमर खेड़ा से पधारे बालमुकुंद लखेरा की कविता में देशज खुश्बू थी, इंद्राना से आये प्रकाश सिंह ठाकुर को खूब तालियाँ मिली, अमरसिंह वर्मा,आरती श्रीवास्तव,प्रतीक्षा सेठी,वंदना सोनी विनम्र, विनीता श्रीवास्तव ने मंच को नयी ऊँचाईयाँ दी, अरुण शुक्ल, सचिन खरे,बच्चन श्रीवास्तव, अजय कुमार मिश्रा, ज्ञानेन्द्र श्रीवास्तव की गरिमामय उपस्थिति रही, संचालन सिद्धेश्वरी सराफ,गणेश श्रीवास्तव प्यासा आभार श्रीमती तरूणा खरे ने किया ,

Related posts

टेलीकॉम उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम (CAP) गोड्डा झारखंड में हुआ आयोजित

newsadmin

सामाजिक सद्भाव को खतरे में डालती विघटनकारी शक्तियां – डॉ.सुधाकर आशावादी

newsadmin

From Korean Hearts to 2 a.m. Overthinking, Situationships and Soulmates, Gen Z Had Questions-and Gurudev Sri Sri Ravi Shankar Had Answers

newsadmin

Leave a Comment