उत्तराखण्ड राजनीतिक

सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजयुमो उत्तराखंड ने एकत्र किया 643 यूनिट रक्त

देहरादून। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री एवं आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस तथा उनके 25 वर्षों के जनसेवा एवं समर्पण को समर्पित “सेवा संकल्प अभियान-2026” के अंतर्गत भारतीय जनता युवा मोर्चा, उत्तराखंड द्वारा प्रदेशभर में रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया। अभियान के अंतर्गत आयोजित शिविरों में 2,000 से अधिक लोगों ने रक्तदान के लिए पंजीकरण कराया, जबकि विभिन्न स्थानों पर कुल 643 यूनिट रक्त एकत्र किया गया।

प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों के साथ-साथ दुर्गम एवं पहाड़ी क्षेत्रों में भी युवाओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता करते हुए स्वैच्छिक रक्तदान किया। रक्तदान शिविरों के माध्यम से जरूरतमंद एवं गंभीर रोगियों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया गया।

भारतीय जनता युवा मोर्चा उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष विपुल मैन्दोली ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन की सेवा एवं समर्पण की भावना से प्रेरणा लेते हुए युवा मोर्चा निरंतर सामाजिक सरोकारों से जुड़े सेवा कार्यों को जनभागीदारी के माध्यम से आगे बढ़ा रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में 2,000 से अधिक रक्तदाताओं का पंजीकरण युवाओं की सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूकता को दर्शाता है। 643 यूनिट रक्त का संग्रह सेवा, समर्पण, जनभागीदारी और जरूरतमंदों की सहायता के प्रति युवा शक्ति की प्रतिबद्धता का परिचायक है।

Related posts

सीएम हेल्पलाइन – मुख्यमंत्री ने शिकायतकर्ताओं से पूछा आपका काम हुआ कि नहीं?

newsadmin

पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी (से.नि) को खड़खड़ी श्मशान घाट पर अंतिम विदाई दी गई

newsadmin

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव-2024 के समापन समारोह में प्रतिभाग किया

newsadmin

Leave a Comment