उत्तराखण्ड क्राइम

एसएसपी अल्मोड़ा ने जनमानस से की अपील , वह साईबर ठगी से बचे

Neerajtimes,com अल्मोड़ा – रवि निवासी सोमेश्वर अल्मोड़ा के खाते से 40,000 रु साइबर ठगों द्वारा निकाल लिए जाने के संबंध में प्रार्थना पत्र साईबर सैल अल्मोड़ा में दिया गया था। श्री प्रदीप कुमार राय एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा तत्काल संज्ञान लेकर पुलिस उपाधीक्षक आँपरेशन को त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए गए।सुश्री ओशीन जोशी सीओ आँपरेशन के नेतृत्व में साईबर सैल द्वारा प्रार्थना पत्रों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए संबंधित को आवश्यक पत्राचार व मेल किया गया, साईबर सैल द्वारा की गई तत्काल कार्यवाही के परिणाम स्वरूप साईबर ठगी के शिकार पीड़ितों 1.आनंदी नेगी निवासी खत्याड़ी अल्मोड़ा के खाते में 62,500 रु
2. दीप्ति शाह निवासी दन्या के खाते में 4,599 रु
3. रवि निवासी सोमेश्वर अल्मोड़ा के खाते में 8,000 रु वापस कराये गये। पीड़ित रवि की शेष धनराशि को शीघ्र लौटाने के लिए साइबर सेल अल्मोड़ा द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। मेहनत की कमाई वापस मिल जाने पर पीड़ितों द्वारा प्रत्यक्ष व वीडियो के माध्यम से SSP ALMORA व साईबर सैल की त्वरित कार्यवाही के लिये प्रशंसा की गई।

Related posts

श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की बैठक हुई संपन्न

newsadmin

भट्ट ने मीडिया विभाग की बैठक मे थपथपाई पीठ, कहा चुनौतियों पर अधिक सतर्कता से कार्य करने की जरूरत

newsadmin

भाजपा मुख्यालय मे धूम धाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

newsadmin

Leave a Comment