( 1 ) मेरी भाषा
मेरा अभिमान..,
करें मातृभाषा का सम्मान !!
( 2 ) करें मातृभाषा
हिंदी का गान..,
ये बढ़ाए देश की शान !!
( 3 ) अपनी भाषा
माटी का मान..,
चले जगाए हमारा स्वाभिमान !!
( 4 ) अपनी भाषा
बढ़ाए सोच चिंतन..,
कराए जीवन का दिग्दर्शन !!
( 5 ) मेरी भाषा
मेरा अलंकरण..,
मेरे संस्कारों का प्रकटीकरण !!
( 6 ) निज भाषा
उन्नति का कारण..,
करें इसका भरपूर प्रसारण !!
( 7 ) मेरी भाषा
मेरी पहचान..,
सनातन संस्कृति का गौरव गान !!
– सुनील गुप्ता, जयपुर,राजस्थान |