मनोरंजन

मेरी भाषा-मेरा अभिमान – सुनील गुप्ता

( 1 ) मेरी भाषा
मेरा अभिमान..,
करें मातृभाषा का सम्मान !!

( 2 ) करें मातृभाषा
हिंदी का गान..,
ये बढ़ाए देश की शान !!

( 3 ) अपनी भाषा
माटी का मान..,
चले जगाए हमारा स्वाभिमान !!

( 4 ) अपनी भाषा
बढ़ाए सोच चिंतन..,
कराए जीवन का दिग्दर्शन !!

( 5 ) मेरी भाषा
मेरा अलंकरण..,
मेरे संस्कारों का प्रकटीकरण !!

( 6 ) निज भाषा
उन्नति का कारण..,
करें इसका भरपूर प्रसारण !!

( 7 ) मेरी भाषा
मेरी पहचान..,
सनातन संस्कृति का गौरव गान !!
– सुनील गुप्ता, जयपुर,राजस्थान |

Related posts

योगासन किया क्या? – श्याम कुंवर भारती

newsadmin

तलाश रही हूँ, – ज्योत्स्ना जोशी

newsadmin

जय जय हिन्दी – गुरुदीन वर्मा.आज़ाद

newsadmin

Leave a Comment