मनोरंजन

तलाश रही हूँ, – ज्योत्स्ना जोशी

एक अगुंजित स्वर

हठीले जिद की तरह

मेरे अंतस के मौन से

निरन्तर टकराता हुआ,

कि हिस्सों और किस्तों

में आखिर क्यों मेरा

अस्तित्व विभाजित हो

प्रश्नोत्तरी की इस दीर्घ

श्रृंखला में अपने रिक्त को

अपेक्षित अनुकूलित

रंगों से भरकर

मैं अपने हक के आसमान में

सिर्फ़ और सिर्फ़ मेरे होने को

तलाश रही हूँ,

– ज्योत्स्ना जोशी, देहरादून , उत्तराखंड

Related posts

हे बाबा केदारनाथ – कालिका प्रसाद

newsadmin

गांव की बेटी हूं – ममता जोशी

newsadmin

राष्ट्रीय कवि संगम’ महिला इकाई देहरादून का वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ हुआ सम्पन्न

newsadmin

Leave a Comment