राष्ट्रीय

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सत्येंद्र नारायण सिन्हा की पुण्यतिथि मनाई गई

vivratidarpan.com गया जी (डॉ अनमोल कुमार)। महान स्वतंत्रता सेनानी, पूर्व मुख्यमंत्री स्व सत्येंद्र नारायण सिन्हा की पुण्यतिथि गया जिला कॉंग्रेस कार्यालय राजेंद्र आश्रम में मनाई गई।
सर्वप्रथम स्व सत्येंद्र नारायण सिन्हा के चित्र पर माल्यार्पण के पाश्चात्य उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तृत प्रकाश डाला।
कार्यक्रम की अध्यक्षता गया जिला कॉंग्रेस कमिटी के अध्यक्ष रजनीश कुमार झुंना ने किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि बाबु सत्येंद्र नारायण सिन्हा बिहार में शिक्षा के उत्थान के लिए आजीवन संघर्षरत रहे, इनके ईमानदारी और सादगी की चर्चा आमजनों में हमेशा होते रहता था।
कार्यक्रम को बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि विजय कुमार मिट्ठू, जिला कॉंग्रेस रणजीत कश्यप,बाबूलाल प्रसाद सिंह, राम प्रमोद सिंह, युगल किशोर सिंह, विद्या शर्मा, रंजीत कुमार सिंह, अर्जुन प्रसाद, राज कपूर गुप्ता, शिव नाथ प्रसाद, संजय चन्द्रवंशी,शमी खान,नारायण कुमार सिंह,खिदिर हयात, राजेन्द्र गुप्ता, राम सेवक प्रसाद गुप्ता,आदि ने कहा मध्य- दक्षिण बिहार के प्रथम मगध विश्वविद्यालय की स्थापना में महती भूमिका निभाई थी, जिस परिसर में आज बिहार का पहला आई आई एम भी स्थापित है।
नेताओं ने मगध विश्वविद्यालय परिसर मैं बाबु सत्येंद्र नारायण सिन्हा का आदमकद प्रतिमा स्थापित कराने की मांग राज्य सरकार एवं मगध विश्वविद्यालय प्रशासन से किया।

Related posts

धर्म, अध्यात्म और संस्कृति का त्रिवेणी संगम रक्षा बंधन – चारु सक्सेना

newsadmin

മഴക്കാല മുന്നൊരുക്കം ചുമർചിത്രങ്ങളിലൂടെ: ദുരന്ത-മുന്നൊരുക്കവുമായി ബന്ധപ്പെട്ട അവബോധം സൃഷ്ടിക്കുന്നതിനുള്ള ചുമർചിത്രരചന

newsadmin

पश्चिम बंगाल के टीएमसी नेता की हत्या के बाद हिंसा भड़की, 10-12 घरों को लगाई आग, 10 लोगों की जलकर मौत

admin

Leave a Comment