मनोरंजन

योगासन किया क्या? – श्याम कुंवर भारती

चाहे कुछ भी किया मगर योगासन नहीं किया तो क्या किया।
खूब खाया पिया पहना पर योगासन नहीं किया तो क्या किया।

तन पर रंग रोगन लगाया चमकाया महकाया सब है बेकार ।।
हृदय पेट आंख कान बीमारी नहीं दूर भगाया तो क्या किया।

कितना कमाओ बैंक बैलेंस बढ़ाओ पर तन मन शांति नहीं।
दिल दिमाग सब अंग उमंग अगर नहीं बढ़ाया तो क्या किया।

परिवार छोटा या बड़ा हो तन स्वस्थ नहीं तो आदमी अकेला है।
चिंता परेशानी में आदमी अगर नहीं मुस्कुराया तो क्या किया।

मिले मौका जब भी लगा लेना कपाल भाती का फूंका तब ही।
बच्चे जवान या बुजुर्ग रोज ठहाका नहीं लगाया तो क्या किया।

सब चिंता छोड़ो खुद को योग से जोड़ो करो ध्यान योग रोज।
खूब कमाया तन मन भारती स्वस्थ नहीं बनाया तो क्या किया।

  • श्याम कुंवर भारती, बोकारो,झारखंड, मॉब.9955509286

Related posts

गजल (भोजपुरी) – श्याम कुंवर भारती

newsadmin

कमी के समय कीमतों में कमी लाये सरकारी बफर स्टॉक – प्रियंका सौरभ

newsadmin

गरीबी-अमीरी – अनिरुद्ध कुमार

newsadmin

Leave a Comment