उत्तर प्रदेश

भ्रष्ट बिजली विभाग के खिलाफ भाकियू टिकैत की चेतावनी, कार्यप्रणाली नहीं बदली तो होगा आंदोलन

neerajtimes.com देवबंद — भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के ब्लॉक अध्यक्ष ललित कुमार ने देवबंद बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर कड़ा रोष व्यक्त करते हुए कहा कि सच बोलने वालों और पत्रकारों को झूठे मुकदमों में फंसाकर आवाज दबाने की कोशिश किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि विभाग ने जल्द ही अपनी कार्यप्रणाली में सुधार नहीं किया और उत्पीड़न व कथित भ्रष्टाचार पर रोक नहीं लगाई, तो भाकियू (टिकैत) राष्ट्रीय नेतृत्व से मुलाकात कर बड़े आंदोलन की रूपरेखा तैयार करेगी।
ललित कुमार ने कहा कि संगठन किसानों, आम नागरिकों और पत्रकारों के साथ मजबूती से खड़ा है। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए चेतावनी दी कि न्याय नहीं मिलने पर विभाग के खिलाफ शांतिपूर्ण लेकिन व्यापक आंदोलन शुरू किया जाएगा।  रिपोर्टर — महताब आज़ाद

Related posts

डॉ अशोक गुलशन पाण्डेय को मिला अमृत लाल नागर पुरस्कार एवं इक्यावन हजार रूपये नकद पुरूस्कार

newsadmin

एटा में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में सम्मिलित होने का सुअवसर प्राप्त हुआ – कविता बिष्ट

newsadmin

करांजलि गांव में पुलिया से टकराई बाइक, रुड़की निवासी युवक गंभीर घायल

newsadmin

Leave a Comment