neerajtimes,com मुजफ्फरपुर (kumar sandeep) , – सरला श्रीवास सोशल कल्चरल रिसर्च फाउंडेशन के तत्वावधान में सोमवार को मालीघाट स्थित फाउंडेशन कार्यालय में संरक्षक एवं वरिष्ठ कठपुतली कलाकार कांता देवी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में बक्सर से डुमरांव तक आयोजित दो दिवसीय पर्यावरण सुरक्षा, अंगदान, देहदान एवं नेत्रदान जनजागरूकता पदयात्रा की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की गई। यह पदयात्रा 1–2 अगस्त 2026 को दधीचि देहदान समिति, बक्सर, आसा पर्यावरण सुरक्षा बिहार, शिका फाउंडेशन ट्रस्ट, बक्सर, भारत ज्ञान विज्ञान समिति, बक्सर तथा पीपल-नीम-तुलसी अभियान, पटना के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की गई। सुनील कुमार ने बताया कि पदयात्रा का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण, अंगदान, देहदान एवं नेत्रदान के प्रति जन-जागरूकता फैलाना था।
पदयात्रा के दौरान प्रतिभागियों ने आंखों पर काली पट्टी बांधकर प्रतीकात्मक यात्रा कर नेत्रदान के महत्व का संदेश दिया तथा सैकड़ों लोगों ने पर्यावरण संरक्षण, अंगदान एवं देहदान का संकल्प लिया। पदयात्रा का प्रथम चरण बक्सर से प्रारंभ होकर उच्च माध्यमिक विद्यालय, चिलहरी (डुमरांव) एवं दूसरे दिन चिलहरी से प्रारंभ हुई पदयात्रा गोपालडेरा, नवाडेरा एवं पुराना भोजपुर होते हुए डुमरांव पहुंची। पुराना भोजपुर मध्य विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया तथा महारानी उषारानी प्लस टू उच्च विद्यालय, डुमरांव में विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के दौरान 1942 के अमर स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।कार्यक्रम में पदयात्रा से जुड़े सभी प्रतिभागियों को दधीचि देहदान समिति की अध्यक्ष मीना सिंह, पीपल-नीम-तुलसी अभियान के संस्थापक डॉ. धर्मेंद्र कुमार तथा भारत ज्ञान विज्ञान समिति की सचिव अनीता यादव द्वारा प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर कठपुतली कलाकार सुनील कुमार (सुनील सरला), मुजफ्फरपुर को पर्यावरण संरक्षण, अंगदान एवं देहदान के प्रति कला और लोकगीतों के माध्यम से जनजागरूकता फैलाने में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए श्री विवेक कुमार अध्यक्ष शिका फाउंडेशन ट्रस्ट, श्री विपिन कुमार शिक्षक संयोजक आसा पर्यावरण सुरक्षा बिहार, श्रीमती अनीता यादव, सचिव भारत ज्ञान विज्ञान समिति बक्सर, डॉ.धर्मेन्द्र कुमार
पीपल नीम तुलसी, श्रीमती मीना सिंह अध्यक्ष दधीचि देह दान समिति सह पूर्व चेयरमैंन नगर परिषद, बक्सर द्वारा अंगवस्त्र एवं प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह में “लीचीया लाले लाल” (लीची गीत संग्रह) का लोकार्पण किया गयाबैठक में सभी से अधिकाधिक वृक्ष लगाने, पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेने तथा अंगदान, नेत्रदान एवं देहदान के प्रति समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया गया ।