राष्ट्रीय

स्व० डॉ विजय कुमार करण के स्मृति में जरूरतमंदों को खाद्य पदार्थ का वितरण

neerajtimes,com गयाजी। आजाद बेलफेयर सेन्टर और लायंस क्लब के संयुक्त तत्वावधान में स्व० डॉ विजय कुमार करण शिशु रोग विशेषज्ञ के स्मृति में जरूरतमंदों और निर्धनों को खाद्य सामग्रियां यथा चावल, आटा, तेल, मसाला, प्लास्टिक का बाल्टी, मग, बोतल सहित विभिन्न सामग्रियों का वितरण किया गया।
आजाद बेलफेयर सेन्टर के सचिव एवं जाने माने होम्योपैथी चिकित्सक, डॉ के ० के ० कमर ने कहा कि इस प्रकार का कार्यक्रम लगातार चलता रहेगा। प्रत्येक माह के अन्तिम रविवार को चयनित जरूरतमंदों और लाचार लोगों को खाद्य सामग्रियां वितरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्व० डॉ विजय कुमार करण समाज के भलाई और जर्मनी के लिए हमेशा अग्रसर रहे हैं।
कार्यक्रम के पूर्व स्व० डॉ विजय कुमार करण के तस्वीर पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दिया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन फीता काट कर किया गया।        रिपोर्ट – डॉ अनमोल कुमार

Related posts

विकास की अनंत संभावनाओं के द्वार खोलेगा केन्द्रीय बजट – डॉ. मोहन यादव 

newsadmin

शिक्षा और आधुनिकता की चमक के भीतर पलते आतंक के कुटिल चेहरे – विवेक रंजन श्रीवास्तव 

newsadmin

समाजवादी आन्दोलन के जनक आचार्य नरेन्द्र देव – चेतन चौहान 

newsadmin

Leave a Comment