राष्ट्रीय

स्व० डॉ विजय कुमार करण के स्मृति में जरूरतमंदों को खाद्य पदार्थ का वितरण

neerajtimes,com गयाजी। आजाद बेलफेयर सेन्टर और लायंस क्लब के संयुक्त तत्वावधान में स्व० डॉ विजय कुमार करण शिशु रोग विशेषज्ञ के स्मृति में जरूरतमंदों और निर्धनों को खाद्य सामग्रियां यथा चावल, आटा, तेल, मसाला, प्लास्टिक का बाल्टी, मग, बोतल सहित विभिन्न सामग्रियों का वितरण किया गया।
आजाद बेलफेयर सेन्टर के सचिव एवं जाने माने होम्योपैथी चिकित्सक, डॉ के ० के ० कमर ने कहा कि इस प्रकार का कार्यक्रम लगातार चलता रहेगा। प्रत्येक माह के अन्तिम रविवार को चयनित जरूरतमंदों और लाचार लोगों को खाद्य सामग्रियां वितरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्व० डॉ विजय कुमार करण समाज के भलाई और जर्मनी के लिए हमेशा अग्रसर रहे हैं।
कार्यक्रम के पूर्व स्व० डॉ विजय कुमार करण के तस्वीर पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दिया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन फीता काट कर किया गया।        रिपोर्ट – डॉ अनमोल कुमार

Related posts

श्री सिद्धार्थ तिवारी वन परिक्षेत्र अधिकारी धूमा हुए सम्मानित

newsadmin

एम. एस. केशरी पब्लिकेशन के स्थापना दिवस पर भव्य कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह

newsadmin

मेरी पहली पुस्तक “ज़िंदगी से जंग जीतेंगे हम” अपने गाँव को समर्पित – कुमार संदीप

newsadmin

Leave a Comment