राष्ट्रीय

ट्राई, भारत सरकार, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने आजोजित किया टेलीकॉम उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम

neerajtimes.com धोरी (बोकारो) – ट्राई भारत सरकार के सौजन्य से महिला कल्याण समिति धोरी , बोकारो द्वारा के के एम कॉलेज पाकुड़, झारखण्ड में टेलीकॉम उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम के तहत साइबर अपराध पर सैकड़ों छात्र छात्राओं के बीच जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम में प्रतिभागियों को साइबर अपराधियों से बचने के विभिन्न उपायों को बताया गया।
डॉ नीलम कुमारी प्राचार्य ने कहा कि साइबर अपराधी हमारी सोच से कही आगे की सोचकर आम से लेकर खास तक को अपना शिकार बनाते हैं यह बहुत ही गंभीर विषय है।
डॉ श्याम कुंवर, सीएजी मेम्बर ट्राई, भारत सरकार ने बताया कभी भी ऑनलाइन kyc नहीं दे ,किसी अंजान को अपना पासवर्ड और पिन नंबर न दे। फोन पर किसी भी तरह की पुलिस ,सीबीआइ या इनकम टैक्स ऑफिसर के नाम से फोन आने पर तुरंत पुलिस को सूचित करे। टावर फ्रॉड से बचे । कोई भी अंजान ऐप लोड न करे। बैंक से संबंधित फोन आने पर तुरंत अपने बैंक में जाकर संपर्क करे।
सोशल मीडिया के उपयोग में सावधानी बरते,निजी जानकारियां साझा न करे। मोबाइल या सिम चोरी होने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें अन्यथा आपके मोबाइल का गलत इस्तेमाल किया जा सकता है। ऑनलाइन देन लेन में भी सतर्कता बरते।
विशेष जानकारी के साइबर अपराध शाखा से संपर्क करे।
जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में डॉ नीलम कुमारी, प्रभारी प्राचार्य ने दीप प्रज्वलित कर कार्यकम का उदघाटन किया।
इस अवसर पर डॉ श्याम कुंवर भारती महासचिव मकस सह सीएजी मेंबर ट्राई झारखंड रीजन भारत सरकार, कार्यक्रम पदाधिकारी रॉकी पंडित,,संदीप कुमार यादव और राजीव गुप्तेश्वर भी उपस्थित थे । (रॉकी पंडित, कार्यक्रम पदाधिकारी, पाकुड़, झारखंड ने भेजा)

Related posts

समाजवादी आन्दोलन के जनक आचार्य नरेन्द्र देव – चेतन चौहान 

newsadmin

एम. एस. केशरी पब्लिकेशन के स्थापना दिवस पर भव्य कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह

newsadmin

टीवी डिबेट से उपजती अराजकता – डॉ.सुधाकर आशावादी

newsadmin

Leave a Comment