उत्तराखण्ड

हरिद्वार जा रही तीर्थयात्रियों की बस सड़क पर पलटी

बस बदरीनाथ से हरिद्वार जा रही थी। चलते-चलते ड्राइवर की साइड की खिड़की खुल गई। उसे बंद करने के दौरान बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।

बदरीनाथ हाईवे पर चारधाम यात्रा से लौट रहे यात्रियों की एक बस रविवार शाम मुनिकीरेती थाना अंतर्गत शिवपुरी क्षेत्र में हाईवे पर पलट गई। हादसा शिवपुरी के पास कलथरी डंपिंग प्वाइंट नजदीक हुआ। बस में ड्राइवर-कंडक्टर समेत 25 यात्री, ड्राइवर और कंडक्टर सवार थे। हादसे में सात यात्री घायल हो गए। अन्य सुरक्षित हैं।

पुलिस के अनुसार, बस बदरीनाथ से हरिद्वार जा रही थी। चलते-चलते ड्राइवर की साइड की खिड़की खुल गई। उसे बंद करने के दौरान बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में सात लोग घायल हो गए। 108 एंबुलेंस से उन्हें

राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश भेजा गया।

बस में सवार बाकी यात्रियों को मामूली खरोंचें आईं, सभी सुरक्षित हैं। थाना मुनि की रेती पुलिस मौके पर पहुंच गई है। यातायात सुचारू कराया जा रहा है। यात्रियों को दूसरी बस से गंतव्य के लिए रवाना किया गया। पुलिस ने बस को सड़क से हटवा दिया है

Related posts

उत्तराखंड की अभिनव परिसंपत्ति प्रबंधन प्रणाली UK-GAMS को प्रधानमंत्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया

newsadmin

ड्रग्स–फ्री देवभूमि अभियान के तहत एसटीएफ की कार्रवाई, अभियुक्त गिरफ्तार, चरस व नगदी बरामद

newsadmin

मुख्यमंत्री ने नैनीताल को दी 96.71 करोड़ की योजनाओं की सौगात

newsadmin

Leave a Comment