( 1 ) माँ
प्रेम का अप्रतिम रूप.,
दिखे उसमें ईश्वरीय स्वरूप !!
( 2 ) माँ
करे हर पूर्ण कामना.,
बना वो मेरा अनंत आसमां !!
( 3 ) माँ
है मेरी जीवन बगिया.,
खिले उसी में सारी खुशियाँ !!
( 4 ) माँ
हृदय कमल में बसे.,
जीवन उसी से रचता चले !!
( 5 ) माँ
शब्द में है आराधना.,
बोले सो पाए अनमोल खज़ाना !!
( 6 ) माँ
संग नापूँ मैं सौ योजन.,
वरना मुश्किल बढ़ाना एक कदम !!
( 7 ) माँ
तन-मन जीवन की पूँजी.,
बनी वही सफलता की कुँजी !!
– सुनील गुप्ता,जयपुर, राजस्थान |
next post