राष्ट्रीय

स्वर-साधना और साहित्य के प्रेरणास्रोत हैं हेमंत मोहन – कुमार संदीप

neerajtimes.com सोनभद्र – ओबरा (सोनभद्र)  निवासी  हेमंत मोहन अपनी मधुर, गंभीर एवं प्रभावशाली आवाज़ के कारण साहित्य, उद्घोषणा और वाचन की दुनिया में विशिष्ट पहचान बना चुके हैं। आकाशवाणी (AIR) के दक्ष उद्घोषक, उत्कृष्ट voice artist, मंच संचालक एवं motivational speaker के रूप में वे निरंतर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट परिचय दे रहे हैं।
उनके लोकप्रिय YouTube चैनल “तेरी मेरी कहानी” एवं “Kahani FM” के माध्यम से उन्होंने 300 से अधिक कहानियों का भावपूर्ण वाचन कर श्रोताओं के हृदय में विशेष स्थान बनाया है। उनकी आवाज़ में ऐसी आत्मीयता और संवेदना है जो सीधे मन को स्पर्श करती है।
सफलता के शिखर पर पहुँचने के बावजूद उनका सरल, विनम्र और सहज स्वभाव सभी के लिए प्रेरणादायी है। साहित्य और संस्कृति की सेवा में उनका योगदान अत्यंत सराहनीय और अविस्मरणीय है।

Related posts

मकर संक्रांति पर आस्था, स्मृति और जीवनदायिनी बेतवा नदी में डुबकी – पवन वर्मा

newsadmin

डॉ. मोहन यादव की पहल से मध्य प्रदेश में बाघ की दहाड़ बरकरार – के.के. जोशी

newsadmin

गया रेलवे जंक्शन को रेल डिविजन बनाने सहित अन्य मांगों को लेकर कॉंग्रेस पार्टी का विशाल धरना प्रदर्शन – डॉ अनमोल कुमार

newsadmin

Leave a Comment