उत्तराखण्ड

हरिद्वार जा रही तीर्थयात्रियों की बस सड़क पर पलटी

बस बदरीनाथ से हरिद्वार जा रही थी। चलते-चलते ड्राइवर की साइड की खिड़की खुल गई। उसे बंद करने के दौरान बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।

बदरीनाथ हाईवे पर चारधाम यात्रा से लौट रहे यात्रियों की एक बस रविवार शाम मुनिकीरेती थाना अंतर्गत शिवपुरी क्षेत्र में हाईवे पर पलट गई। हादसा शिवपुरी के पास कलथरी डंपिंग प्वाइंट नजदीक हुआ। बस में ड्राइवर-कंडक्टर समेत 25 यात्री, ड्राइवर और कंडक्टर सवार थे। हादसे में सात यात्री घायल हो गए। अन्य सुरक्षित हैं।

पुलिस के अनुसार, बस बदरीनाथ से हरिद्वार जा रही थी। चलते-चलते ड्राइवर की साइड की खिड़की खुल गई। उसे बंद करने के दौरान बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में सात लोग घायल हो गए। 108 एंबुलेंस से उन्हें

राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश भेजा गया।

बस में सवार बाकी यात्रियों को मामूली खरोंचें आईं, सभी सुरक्षित हैं। थाना मुनि की रेती पुलिस मौके पर पहुंच गई है। यातायात सुचारू कराया जा रहा है। यात्रियों को दूसरी बस से गंतव्य के लिए रवाना किया गया। पुलिस ने बस को सड़क से हटवा दिया है

Related posts

मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड श्री भगत सिंह कोश्यारी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं

newsadmin

मुख्यमंत्री ने मुख्य सेवक सदन में प्रदान किये 187 नियुक्ति पत्र

newsadmin

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने पुस्तक ’मन की बात-सकारात्मक संवाद से सशक्त भारत’ का विमोचन किया

newsadmin

Leave a Comment