उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी से जम्मू-कश्मीर के कैबिनेट मंत्री श्री सतीश शर्मा ने मुलाक़ात की

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में जम्मू-कश्मीर के कैबिनेट मंत्री श्री सतीश शर्मा ने मुलाक़ात की |

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में अध्ययनरत जम्मू-कश्मीर के विद्यार्थियों की सुरक्षा के संबंध में चर्चा करते हुए जम्मू-कश्मीर के कैबिनेट मंत्री श्री सतीश शर्मा को आश्वस्त किया कि यहां पढ़ रहे सभी छात्र पूर्णतः सुरक्षित हैं और राज्य सरकार हर स्तर पर उनके सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री श्री धामी ने जम्मू-कश्मीर के कैबिनेट मंत्री से उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के बीच समन्वय को और सशक्त बनाने को लेकर भी चर्चा की।

Related posts

टोल प्लाजा को लेकर एनएचएआई अफसरों से मिली रीजनल पार्टी

newsadmin

महानगर महिला मोर्चा द्वारा आशा नौटियाल जी के नेतृत्व में चलाया गया स्वच्छता अभियान

newsadmin

मुख्यमंत्री ने धराली-हर्षिल में गतिमान राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की

newsadmin

Leave a Comment