उत्तराखण्ड

टोल प्लाजा को लेकर एनएचएआई अफसरों से मिली रीजनल पार्टी

neerajtimes.com – लच्छी वाला टोल प्लाजा को अन्यत्र स्थानांतरित किए जाने की मांग को लेकर आज राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय के बसंत विहार कार्यालय में प्रोजेक्ट डायरेक्टर से मुलाकात की और उन्हें टोल प्लाजा से संबंधित समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा और इसे  दूसरी जगह शिफ्ट न किए जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।

राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवप्रसाद सेमवाल ने कहा कि यह टोल प्लाजा एलिफेंट कॉरिडोर की जगह पर बना हुआ है इसके अलावा पर्वतीय जिलों से आने वाले वाहनों से अनावश्यक तीन गुना अधिक टोल लिया जा रहा है इसे तत्काल दो तिहाई तक कम किया जाना चाहिए।

शिव प्रसाद सेमवाल कहा कि टोल प्लाजा की दोनों तरफ अत्यधिक ढलान है जिससे आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं तथा राजाजी रिजर्व फॉरेस्ट का क्षेत्र होने के कारण इस जगह पर आए दिन हाथी और अन्य जानवर आते रहते हैं। उनका प्राकृतिक वास स्थल पूरी तरीके से बाधित हो रहा है।

डिप्टी प्रोजेक्ट डायरेक्टर सुमित सिंह सिसोदिया ने इन सभी मांगों से उच्च अधिकारियों को अवगत कराने और

उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया।

राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना ईस्ट वालों ने कहा कि आगामी 30 मार्च को डोईवाला ब्लॉक सभागार में पूर्वाहन 11:00 बजे महा पंचायत का आयोजन किया गया है जिसमें सभी संगठनों को बुलाया गया है तथा 30 मार्च को ही शाम 4:00 बजे लक्ष्मी वेटिंग पॉइंट में भी महा पंचायत का आयोजन किया गया है।

जिसमें टोल प्लाजा को हटाने से संबंधित रणनीति पर चर्चा की जाएगी।

इसके अलावा आगामी 6 अप्रैल को टोल प्लाजा पर उग्र प्रदर्शन करके इसे स्थानांतरित करने की मांग की जाएगी।

इस अवसर पर सुलोचना ईस्टवॉल, रजनी कुकरेती, दयाराम मनोरी, नवीन पंत, राकेश जदली, राजेंद्र गुसाई , विनोद झिंकवान, सुभाष नौटियाल आदि तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल थे।

Related posts

डीएम का ‘प्रोजेक्ट नन्दा सुनंदा’ के तहत 07 बालिकाओं को मिला रू0 244731 का चैक

newsadmin

सचिव पेयजल एवं परिवहन ने जल निगम एवं परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की

newsadmin

हरदा ने बयां की असली तस्वीर, आलसी नही हार स्वीकार कर चुकी है कांग्रेस:चौहान

newsadmin

Leave a Comment