( 1 ) दिवाली की सफाई
अब मेरी शामत आई !
कहाँ से शुरू करूँ..,
ये बात समझ न आई !!
( 2 ) गिनती के दिन बचे
पड़ी है पूरी सफाई !
कैसे-तैसे इससे बचूँ…,
बचाव में दूँ सफाई !!
( 3 ) सफाई का नाम सुनते
ली सिरदर्द की दवाई !
अब किससे क्या कहूँ..,
पतिदेव की डाँट खाई !!
( 4 ) अंत में थक हारकर
जैसे-तैसे हिम्मत जुटाई !
मन ही मन भजन भजूँ..,
करी शुरू फिर सफाई !!
( 5 ) जुटा रहा पूरे दिनभर
तब जाकर हुयी सफाई !
शाम को खुद से पूछूँ..,
हाल-ए-दिल सुना भाई !!
– सुनील गुप्ता,जयपुर,राजस्थान |