दूर होने… अब लगी तन्हाइयाँ।
पास मेरे जब से आयी बेटियाँ।
पेड़ काटे,… आ रही हैं आधियाँ,
क्यो करे हैं लोग अब ये गलतियाँ।
दूर होकर क्यो.. लगे चुपचाप से,
कुछ तो होगी आपकी मजबूरियां।
पास आजा….ओ मेरे यारा जरा,
अब न होगा फासला बस दरमियाँ।
सब निशाना साध कर बैठे है *ऋतु,
आज सरहद पर चली हैं गोलियां।
आज लम्बित केस.. दिखते हैं बड़े।
क्यो अदालत मे है अटकी अर्जियाँ।
– रीता गुलाटी ऋतंभरा, चण्डीगढ़