मनोरंजन

दिवाली की सफाई, मेरी शामत आई – सुनील गुप्ता

( 1 ) दिवाली की सफाई

अब मेरी शामत आई !

कहाँ से शुरू करूँ..,

ये बात समझ न आई !!

( 2 ) गिनती के दिन बचे

पड़ी है पूरी सफाई  !

कैसे-तैसे इससे बचूँ…,

बचाव में दूँ सफाई  !!

( 3 ) सफाई का नाम सुनते

ली सिरदर्द की दवाई !

अब किससे क्या कहूँ..,

पतिदेव की डाँट खाई !!

( 4 ) अंत में थक हारकर

जैसे-तैसे हिम्मत जुटाई !

मन ही मन भजन भजूँ..,

करी शुरू फिर सफाई !!

( 5 ) जुटा रहा पूरे दिनभर

तब जाकर हुयी सफाई !

शाम को खुद से पूछूँ..,

हाल-ए-दिल सुना भाई  !!

– सुनील गुप्ता,जयपुर,राजस्थान |

Related posts

तुलसी दास – निहारिका झा

newsadmin

एक दिन – राजीव डोगरा

newsadmin

मकस कहानिका ने आयोजित किया ऑनलाइन कवि सम्मेलन

newsadmin

Leave a Comment