उत्तर प्रदेश

रसोईघर से चोरी सामान, पुलिस ने गैस सिलेंडर, चूल्हा, मिक्सी, कुकर समेत अन्य सामान किया बरामद

neerajtimes.com देवबंद — थाना देवबंद क्षेत्र में देहात स्थित रसोईघर से घरेलू उपयोग का सामान चोरी किए जाने के मामले में पुलिस ने दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया गैस सिलेंडर, गैस चूल्हा, रेगुलेटर, पाइप, मिक्सी, स्टील का कुकर, बाल्टी समेत रसोई में इस्तेमाल होने वाला अन्य सामान बरामद करने का दावा किया है।
पुलिस के अनुसार, सविता यादव निवासी देवबंद की ओर से थाना देवबंद में तहरीर देकर बताया गया था कि देवबंद देहात स्थित रसोईघर से अज्ञात चोरों द्वारा गैस सिलेंडर, स्टील का गैस चूल्हा, रेगुलेटर, गैस पाइप, मिक्सी, दो स्टील के कुकर, स्टील के बर्तन, खाने की प्लेट, गिलास, थर्मस, स्टील की केतली, दो फ्राई पैन तथा भोजन बनाने एवं परोसने में इस्तेमाल होने वाला अन्य सामान चोरी कर लिया गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की थी।
पुलिस ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए टीम द्वारा आसपास के क्षेत्र में जानकारी जुटाने के साथ ही संदिग्धों की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गुनारसी स्कूल के पास सड़क पर चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान मुकदमे में प्रकाश में आए दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शकीर पुत्र जावेद उर्फ जबर निवासी मोहल्ला घास मंडी, थाना देवबंद तथा फहीम पुत्र करीम निवासी मोहल्ला घास मंडी, थाना देवबंद के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के कब्जे से एक बाल्टी, स्टील का कुकर, गैस चूल्हा, गैस पाइप, गैस रेगुलेटर, मिक्सी, मिक्सी के दो जार, एक गैस सिलेंडर सहित अन्य सामान बरामद किया गया है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद उनके विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक संदीप बालियान, उपनिरीक्षक रवि वर्मा, हेड कांस्टेबल तोमर, हेड कांस्टेबल विपिन कुमार तथा कांस्टेबल प्रेमचंद शामिल रहे।
पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए संदिग्ध व्यक्तियों और स्थानों पर लगातार निगरानी एवं चेकिंग की जा रही है।
रिपोर्टर — महताब आज़ाद

Related posts

अखिलेश यादव ने किया ट्वीट कहा- उत्तर प्रदेश की जनता को हमारी सीटें ढाई गुनी बढ़ाने के लिए हार्दिक धन्यवाद

admin

वर्तमान परिपेक्ष में पत्रकारो के समक्ष चुनौती विषय पर बोले पत्रकार

newsadmin

योगी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह को बेहद भव्य बनाने की तैयारी, 25 को जिलों से कार्यकर्ताओं को भी आमंत्रित किया गया

admin

Leave a Comment