( 1 ) प्रिय शास्त्री जी
थे भारत के न्यारे..,
प्रधानमंत्री !!
( 2 ) देकर नारा
जै जवान किसान..,
खिलायी क्रांति !!
( 3 ) सादगी प्रिय
सरलता के धनी..,
विनम्र स्वामी !!
( 4 ) थे देशभक्त
ईमानदार नेता..,
कौल के धनी !!
( 5 ) भारत रत्न
सर्वोच्च सम्मान से..,
नवाजे शास्त्री !!
( 6 ) स्वतंत्रता के
आंदोलन दौरान..,
थे कारावासी !!
( 7 ) नाटे कद ने
पाई विरल गति..,
अमिट छवि !!
– सुनील गुप्ता
जयपुर, राजस्थान |