उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव ने किया ट्वीट कहा- उत्तर प्रदेश की जनता को हमारी सीटें ढाई गुनी बढ़ाने के लिए हार्दिक धन्यवाद

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिलने के बाद आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया आई है। इनकी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद ने तो कल हार को स्वीकार किया, लेकिन उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज जनता का धन्यवाद दिया है।

अखिलेश यादव ने शुक्रवार को एक ट्वीट किया। सपा के मुखिया ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता को हमारी सीटें ढाई गुनी व मत प्रतिशत डेढ़ गुना बढ़ाने के लिए हार्दिक धन्यवाद। हमने दिखा दिया है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की सीटों को घटाया जा सकता है। अब भाजपा का यह घटाव निरंतर जारी रहेगा। उनका आधे से ज्यादा भ्रम और छलावा दूर हो गया है बाकी कुछ दिनों में हो जाएगा। जनहित का संघर्ष जीतेगा।

समाजवादी पार्टी 18वीं विधानसभा के गठन के लिए सम्पन्न चुनाव में छोटे दलों के साथ गठबंधन कर मैदान में उतरी थी। इस बार समाजवादी पार्टी और गठबंधन को 403 में से 126 सीट मिली हैं। इसमें समाजवादी पार्टी को 111, राष्ट्रीय लोकदल को आठ, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी को छह तथा अपना दल कमेरावादी को एक सीट मिली है। समाजवादी पार्टी को इस बार चुनाव में दो करोड़, 95 लाख, 27,999 यानी कुल मतदान का 32.05 प्रतिशत वोट मिले हैं।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में दलों को मिले वोट तथा प्रतिशत 

दल       प्रतिशत        कुल वोट

भाजपा     41.30        3,80,35,980

सपा       32.05        2़,95,27,999

बसपा      12.88        1,18,66,820

रालोद       2.86           26,30,168

कांग्रेस       2.33           21,5,0936

आप        0.38           3,47,190।

इससे पहले कल अखिलेश यादव ने मतगणना से पहले कहा था कि इम्तिहान बाकी है अभी हौसलों का वक्त आ गया है अब ‘फैसलों’ का। मतगणना केंद्रों पर दिन-रात सतर्क और सचेत रूप से सक्रिय रहने के लिए सपा-गठबंधन के हर एक कार्यकर्ता, समर्थक, नेतागण, पदाधिकारी और शुभचितंक को हृदय से धन्यवाद। ‘लोकतंत्र के सिपाही जीत का प्रमाणपत्र लेकर ही लौटें।

Related posts

आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने अयोध्या में तिरंगा यात्रा को दिखाई हरी झंडी

newsadmin

महताब आज़ाद को मिला पत्रकारिता भूषण सम्मान 2022

newsadmin

योगी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह को यादगार बनाने की है तैयारी, पीएम मोदी सहित आएंगे देशभर के नेता

admin

Leave a Comment