neerajtimes.com रुड़की — ताइक्वांडो प्रतियोगिता में रुड़की के प्रतिभावान खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड और ब्रॉन्ज मेडल हासिल किए।खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से उनके परिवार,प्रशिक्षकों और खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है।प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत,अनुशासन और खेल कौशल का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए प्रतिद्वंद्वियों को कड़ी चुनौती दी।रुड़की के इन युवा खिलाड़ियों ने विभिन्न मुकाबलों में आत्मविश्वास के साथ हिस्सा लिया और शानदार प्रदर्शन कर पदक अपने नाम किए।गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और कड़ी मेहनत का परिचय दिया,वहीं ब्रॉन्ज मेडल हासिल करने वाले खिलाड़ियों ने भी बेहतरीन खेल भावना का प्रदर्शन किया।खिलाड़ियों की इस सफलता को रुड़की के लिए गौरव का क्षण माना जा रहा है।अभिभावकों और प्रशिक्षकों ने खिलाड़ियों की मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि खेलों में सफलता हासिल करने के लिए निरंतर अभ्यास,अनुशासन और समर्पण बेहद जरूरी है।खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से अन्य बच्चों को भी खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।भाजपा जिला उपाध्यक्ष व उत्तराखंड परिवहन विकास प्राधिकरण के सदस्य संजय अरोड़ा ने भी पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।उनका कहना है कि रुड़की में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है और यदि खिलाड़ियों को उचित प्रशिक्षण एवं सुविधाएं मिलती रहे,तो वे राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर भी अपने नगर का नाम रोशन कर सकते हैं।उन्होंने गोल्ड और ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाले सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दे कहा कि उनकी मेहनत,लगन और समर्पण निश्चित रूप से आने वाले समय में उन्हें नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में मदद करेगा।
रिपोर्टर — महताब आज़ाद