राजनीतिक राष्ट्रीय

भारी बहुमत से कांग्रेस ने हासिल की कर्नाटक की सत्ता

‘कांग्रेस मुक्त” भारत के भाजपा के सियासी एजेंडे को ध्वस्त करते हुए कांग्रेस ने दक्षिण भारत के बड़े राज्य कर्नाटक में भारी बहुमत से जीत हासिल कर सूबे की सत्ता में धमाकेदार वापसी की है। कर्नाटक की इस जीत के साथ ही कांग्रेस ने दक्षिणी राज्यों में सत्ता के अपने सूखे को जहां खत्म कर लिया है वहीं दक्षिण में भाजपा का एकलौता सियासी दुर्ग उससे छीन गया है।

कर्नाटक में सत्ता विरोधी लहर पर सवार कांग्रेस के सियासी तूफान में भाजपा सरकार के तमाम मंत्री भी चुनाव हार गए। मुख्यमंत्री बोम्मई ने भाजपा की हार स्वीकार कर ली तो पीएम मोदी ने भी कांग्रेस को जीत की बधाई देने में देरी नहीं दिखाई। वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इसे क्रोनी पूंजीवाद की ताकत के खिलाफ इसे जनशक्ति की जीत करार देते हुए कहा कि कर्नाटक के नतीजों ने साबित कर दिया है कि देश को मोहब्बत पसंद है।

कांग्रेस की इस बड़ी जीत का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उसने 224 सदस्यीय विधानसभा में 136 सीटें जीत ली है। जबकि भाजपा केवल 65 सीटों के आंकड़े के साथ कांग्रेस की संख्या के आधे से भी कम रह गई। वहीं कांग्रेस को भारी बहुमत देकर कर्नाटक की जनता ने किंग मेकर की भूमिका में आने के एचडी कुमारस्वामी के जद एस के सपने को चकनाचूर कर दिया है।

 

Related posts

साहित्यकार विनोद निराश हुए हिंदी सेवी सम्मान से सम्मानित

newsadmin

होंडा कार्स इंडिया ने भारत में 2 मिलियन कारों के उत्‍पादन की उपलब्धि हासिल की

newsadmin

कवयित्री ममता लंबे समय तक काव्य पाठ कर बनाएगी वर्ल्ड रिकॉर्ड

newsadmin

Leave a Comment