उत्तर प्रदेश

कवयित्री कमला पैन्यूली उनियाल को मिला ‘महादेवी वर्मा विश्व भूषण सम्मान’

neerajtimes.com लखनऊ। उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान के ‘निराला सभागार’ में निहारिका साहित्य मंच एवं कंट्री ऑफ इंडिया फाउंडेशन ट्रस्ट के तत्वाधान में आयोजित चतुर्थ वार्षिकोत्सव में उत्तराखंड (टिहरी गढ़वाल) की प्रतिष्ठित कवयित्री कमला पैन्यूली उनियाल को ‘महादेवी वर्मा विश्व भूषण सम्मान – 2026’ से विभूषित किया गया।
उन्हें यह सम्मान साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए पद्मश्री डॉ. विद्या बिंदु सिंह, संस्थापिका डॉ. रीमा सिन्हा एवं अध्यक्ष अब्दुल अज़ीज़ सिद्दीकी के कर-कमलों द्वारा स्मृति-चिह्न, अंगवस्त्र एवं मानपत्र भेंट कर प्रदान किया गया। इस भव्य समारोह में देश भर से आए कई गणमान्य साहित्यकार व विचारक उपस्थित रहे, जिन्होंने कमला पैन्यूली उनियाल को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।

Related posts

लेखक,पत्रकार, कवि महताब आज़ाद को मिला काव्य रत्न सम्मान

newsadmin

भारत माता अभिनंदन संगठन द्वारा मातृत्व दिवस पर विराट अखिल भारतीय कवि सम्मेलन

newsadmin

कुशीनगर में जहरीली टॉफी खाने से चार बच्चों की हुई मौत,सीएम योगी आदित्यनाथ ने जांच के दिए निर्देश

admin

Leave a Comment