उत्तर प्रदेश

कवयित्री कमला पैन्यूली उनियाल को मिला ‘महादेवी वर्मा विश्व भूषण सम्मान’

neerajtimes.com लखनऊ। उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान के ‘निराला सभागार’ में निहारिका साहित्य मंच एवं कंट्री ऑफ इंडिया फाउंडेशन ट्रस्ट के तत्वाधान में आयोजित चतुर्थ वार्षिकोत्सव में उत्तराखंड (टिहरी गढ़वाल) की प्रतिष्ठित कवयित्री कमला पैन्यूली उनियाल को ‘महादेवी वर्मा विश्व भूषण सम्मान – 2026’ से विभूषित किया गया।
उन्हें यह सम्मान साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए पद्मश्री डॉ. विद्या बिंदु सिंह, संस्थापिका डॉ. रीमा सिन्हा एवं अध्यक्ष अब्दुल अज़ीज़ सिद्दीकी के कर-कमलों द्वारा स्मृति-चिह्न, अंगवस्त्र एवं मानपत्र भेंट कर प्रदान किया गया। इस भव्य समारोह में देश भर से आए कई गणमान्य साहित्यकार व विचारक उपस्थित रहे, जिन्होंने कमला पैन्यूली उनियाल को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।

Related posts

अवैध कालोनियों के लिए प्रभावी पालिसी बनाने की तैयारी में योगी सरकार

newsadmin

दुकान के गल्ले का ताला तोड़कर चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार, 6,140 रुपये बरामद

newsadmin

सी.एम.एस. छात्र को गोल्ड टॉपर का खिताब

newsadmin

Leave a Comment