राष्ट्रीय

राजखंड में गूंजे संगीत के सुर, वैदेही म्यूजिकल ग्रुप ने बांधा समां– कुमार संदीप

neerajtimes.com – राजखंड में आयोजित तीन दिवसीय भव्य सांस्कृतिक एवं संगीतमय कार्यक्रम उत्साह, उमंग और मधुर सुरों के बीच सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान वैदेही म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से उपस्थित श्रोताओं का भरपूर मनोरंजन किया और संगीत की सुरमयी छटा बिखेर दी। कार्यक्रम में मुख्य गायक कन्हैया जी ‘मिथिला रत्न’ ने अपनी सुमधुर आवाज़ से श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया। उनकी गायकी पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं और पूरे आयोजन स्थल पर संगीत का उत्सवी वातावरण बना रहा।

वैदेही म्यूजिकल ग्रुप की सशक्त वाद्य-संगत ने भी प्रस्तुतियों को विशेष प्रभाव प्रदान किया। तबले पर मनोरंजन झा, ढोलक पर रौशन कुमार, कीबोर्ड पर कृष्ण कुमार तथा ऑक्टापैड पर सुनील कपूर ने अपनी कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वहीं सह गायक सत्यम कुमार ‘छोटू’ ने भी अपनी प्रभावशाली प्रस्तुति से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। तीन दिनों तक चले इस आयोजन में संगीत और लोक-संस्कृति का मनोहारी संगम देखने को मिला। कलाकारों की प्रस्तुतियों ने न केवल श्रोताओं का मनोरंजन किया, बल्कि क्षेत्र की सांस्कृतिक जीवंतता को भी अभिव्यक्त किया।

कार्यक्रम के सफल समापन पर वैदेही म्यूजिकल ग्रुप ने राजखंड, औराई, मुज़फ्फरपुर के सभी सम्मानित श्रोताओं, आयोजकगण एवं संगीतप्रेमियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। ग्रुप की ओर से कहा गया कि कलाकारों को मिले श्रोताओं के प्रेम, स्नेह और आशीर्वाद से उनका उत्साह और बढ़ा है तथा भविष्य में भी इसी आत्मीयता के साथ संगीत के माध्यम से लोगों का मनोरंजन करने का प्रयास जारी रहेगा।

Related posts

श्रावण माह में शिवार्चन (9) – (श्री वैद्यनाथ जी, झारखंड) – कर्नल प्रवीण त्रिपाठी

newsadmin

डोगराई के युद्ध के महावीर – हरीराम यादव

newsadmin

मनुवादी व्यवस्था – प्रदीप सहारे

newsadmin

Leave a Comment