राष्ट्रीय

विश्व बंधुत्व रक्त महा अभियान का आयोजन

neerajtimes.com (डॉ अनमोल कुमार) पटना। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, कंकड़बाग, पटना परिसर में “विश्व बंधुत्व रक्त महा अभियान” के अंतर्गत विशाल रक्तदान कार्यक्रम का आयोजन किया गाया।

इस अभियान का उद्देश्य मानवता की सेवा, आपसी भाईचारे एवं विश्व बंधुत्व की भावना को मजबूत करते हुए जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने में सहयोग प्रदान करना है। ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा समय-समय पर समाजहित एवं मानव कल्याण के लिए विभिन्न सेवा अभियानों का आयोजन किया जाता रहा है।

कार्यक्रम में कुम्हरार विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक श्री संजय गुप्ता जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थिति दर्ज किया। माननीय सदस्य ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन भी किया। तथा मानव सेवा के इस पुनीत कार्य के महत्व पर प्रकाश डाला । माननीय सदस्य ने अपने जीवन के सच्ची घटनाओं को जिक्र करते हुए रक्तदान करने का आवाहन किया। मेरा परिवार रक्तदान से ही अभी तक ठीक-ठाक चल रहा है। इसीलिए रक्तदान करने से हमारे स्वास्थ्य भी ठीक रहता है और दूसरों को भी मदद मिल जाता है। रक्तदान महादान ही नहीं जीवन दान भी है। इस कार्यक्रम के लिए ब्रह्माकुमारी संस्थान को भूरी भूरी प्रशंसा किए। ब्रह्माकुमारी संस्थान से जुड़ने के लिए लोगों को आवाहन किया। अगर जीवन में शांति चाहिए तो इस संस्था से जुड़ना बहुत जरूरी है। अपने जीवन के बारे में भी बताया कि मैं बचपन से ही संस्था से जुड़ा हूं और मुझे बहुत लाभ हुआ। संस्था द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्ति महा अभियान का भी जिक्र किया। प्रधानमंत्री जी के आवाहन पर पूरे भारत में 10 करोड लोगों को नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी संगीता दीदी जी, संचालिका, ब्रह्माकुमारीज कंकड़बाग मुख्य सेवा केंद्र, पटना के मार्गदर्शन में किया गया।

ब्रह्माकुमारी संगीता दीदी जी ने समाज के सभी वर्गों से अपील की है कि स्वस्थ एवं योग्य नागरिक इस महा अभियान में स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की सेवा में अपना योगदान दें। रक्तदान एक ऐसा महान कार्य है, जिसके माध्यम से हम किसी अनजान व्यक्ति के जीवन को बचाने में अपना अमूल्य योगदान दे सकते हैं। मानव व अपने जीवन के द्वारा ज्ञान गुण और शक्तियों का दान भी देकर लोगों को दुखों से छुटकारा दिला सकता है।

Related posts

इलाज या कारोबार? सफेद कोट के पीछे का सच — डॉ. सत्यवान सौरभ

newsadmin

संकल्प, साधना, सेवा और समर्पण का प्रतीक है राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ – विष्णु दत्त शर्मा

newsadmin

दीपक सुरजन को प्रेरणा की विनम्र श्रद्धांजलि

newsadmin

Leave a Comment