राष्ट्रीय

स्पोर्टस काम्पलेक्स खोलने की रिपोर्ट मांगने पर खिलाड़ियों मे खुशी की लहर – धर्मेंद्र गहलोत

Neerajtimes.com शिवगंज(राजस्थान)-  राजस्थान में राज्य एंव जिला स्तरीय खेलकुद प्रतियोगिता में आवासीय व्यवस्था सहज उपलब्ध हो इसके लिए जिला एवं ब्लाक मुख्यालय पर स्पोर्टस काम्पलेक्स भवन निर्माण के लिए राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) के मुख्य महामत्री धर्मेन्द्र गहलोत की मांग पर राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव से स्पोर्टस काॅम्पलेक्स के संबंध में तथ्यात्मक रिपोर्ट एंव टिप्पणी मांगी है।

शिक्षक संघ(प्रगतिशील) के प्रदेश मीडिया प्रभारी गुरुदीन वर्मा के अनुसार संघ (प्रगतिशील) के मुख्य महामत्री धर्मेन्द्र गहलोत ने राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को ज्ञापन भेजकर एंव जोधपुर में बजट घोषणा के संदर्भ में प्रशासनिक स्तर पर आयोजित बैठक में राजस्थान में ब्लाक जिला एंव राज्य स्तर पर प्रतिवर्ष हर खेल में प्रतियोगिता शिक्षा विभागीय हो या ओपन खेल से संबंधित हर वर्ष सैकड़ो की तादाद में खेलकुद प्रतियोगिता प्रत्येक विद्यालय एंव ब्लाॅक , जिला स्तर पर आयोजित होती है। समस्त खेलकुद प्रतियोगिताओं में खिलाड़ीयों के लिए प्रमुख समस्या आवास व्यवस्था की होती है। जिससे खिलाडियों के लिए सहज सुलभ आवास व्यवस्था नहीं होने के कारण खिलाड़ियो को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके लिए राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को ज्ञापन भेजकर आये दिन खिलाड़ियों के लिए खेलकुद प्रतियोगिता में आवास समस्या से निजात दिलाने के लिए राजस्थान के समस्त ब्लाॅक एंव जिला मुख्यालय पर क्रमशः 30 एंव 50 कमरों को स्पोर्टस काम्पलेक्स निर्माण किये जाना चाहिए। जिससे खेलकुद प्रतियोगिता में आवास समस्या का सामना खिलाडियों को नहीं करना पड़े।

Related posts

मथुरा में गूंजा राष्ट्रभाषा और राष्ट्रप्रेम का स्वर, देशभर के साहित्यकारों ने किया मंथन

newsadmin

आजादी के अमृत महोत्सव की सार्थकता – डाक्टर शंकर

newsadmin

नेपाल में आयोजित साहित्य महोत्सव के डॉ. राम रतन श्रीवास “राधे राधे” ब्रांड एम्बेसडर हुए मनोनीत

newsadmin

Leave a Comment