neerajtimes.com लखनऊ: – लखनऊ विश्व हिंदी रचनाकार मंच द्वारा 23अगस्त 2026 को यूपी प्रेस क्लब सभागार में नारी रत्न समारोह एवं भारत के महिला काव्यरत्न भाग-3 पुस्तक के लोकार्पण में प्रयागराज की वरिष्ठ कवयित्री डॉ पूर्णिमा पाण्डेय को विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया। जिसमें डा. पूर्णा को मातृशक्ति विशिष्ट सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवम सरस्वती वंदना से हुआ। इसके पश्चात सभी का आत्मीय स्वागत अभिनंदन किया गया। मुख्यअतिथि श्री राघवेंद्र ठाकुर, विशिष्ट अतिथि डॉ पूर्णिमा पाण्डेय ‘पूर्णा’ , समारोह संयोजक विभा प्रकाश अध्यक्ष डॉ शोभा दीक्षित रहे। मंच संचालन मीनाक्षी सिंह ने किया।
इस भव्य साहित्यिक समारोह में उनकी पुस्तक ‘छंदमणिका’ का भी लोकार्पण हुआ। डॉ पूर्णिमा पाण्डेय ने अपनी पुस्तक छंद मणिका से कुछ रचनाएं भी पढ़ कर वाहवाही बटोरी। डा. पूर्णा की इस उपलब्धि पर साहित्य प्रेमियों और उनके परिजनों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाइयां शुभकामनाएं दी है।
previous post
next post